Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना की नई अनाज मण्डी की दोनों आढ़ती एसोसिएशनों ने संयुक्त रूप से मनाया, लगातार 36 साल अध्यक्ष रहे रामधारी जिंदल का जन्मदिन, की शतायु होने की मंगल कामना

 

गोहाना :-21 मार्च : लगातार 36 साल तक रामधारी जिंदल गोहाना अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सर्वसम्मत अध्यक्ष रहे। जीवन के 94 वर्ष पूर्ण कर जब उन्होंने 95वें वर्ष में प्रवेश किया, तब अनाज मंडी की दोनों आढ़ती एसोसिएशनों ने पूरी धूमधाम से संयुक्त रूप से उनका जन्मदिन मनाया तथा अपने संरक्षक के शतायु होने की सामूहिक रूप से मंगल कामना की।

रामधारी जिंदल अनाज मंडी के सबसे बुजुर्ग आढ़ती है। वह 94 साल जैसी बड़ी उम्र में अब भी पूरी तरह से एक्टिव हैं। वह दुकान नंबर 195 में अपनी फर्म रामस्वरूप रामधारी में प्रतिदिन भरपूर समय देते हैं । उनकी चुस्ती-फुर्ती से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना कठिन ही नहीं, लगभग असंभव है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रामधारी जिंदल का पैतृक गांव खानपुर कलां है। पुरानी अनाज मंडी में रहते हैं । कृशकाय रामधारी जिंदल मधुरभाषी हैं। वह न केवल अनाज मंडी अपितु समूचे गोहाना क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती हैं।

रामधारी जिंदल 1968 से 2006 तक पूरे 38 वर्ष आढ़ती एसोसिएशन के एकछत्र अध्यक्ष रहे । हर बार पूरी अनाज मंडी उन्हीं के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा देती ।

उनके जन्मदिन के आढ़तियों को एकता के सूत्र में भी पिरो दिया। उनकी दुकान पर दोनों आढ़ती एसोसिएशनों के अध्यक्ष विनोद सहरावत और राजेंद्र कुंडू पहुंचे तथा सामूहिक रूप से उनके जन्मोत्सव का आयोजन किया ।

रामधारी जिंदल 94 वर्ष के हो गए हैं। उनके जीवन के 95वें वर्ष में प्रवेश की बेला में उनको बधाई देने के लिए रामधन भारतीय जिनेंद्र जैन, संदीप शर्मा, रमेश अग्रवाल, बाल किशन मंगल, मुकेश जैन, पवन शर्मा, श्याम लाल वशिष्ठ, डॉ. राजेश जैन, संजीव सिंघल, विजय जिंदल, सूरजभान बंसल, ओम प्रकाश मित्तल आदि भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button