Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में विश्व प्रसन्नता दिवस पर योग कक्षा का आयोजन

हंसी भगवान का दिया हुआ महान उपहार : डॉ. सुरेश सैनी

गोहाना :-20 मार्च: सेक्टर 7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में विश्व प्रसन्नता दिवस पर योग कक्षा आयोजित की गई। योगाचार्य डॉ. सुरेश सैनी लोगों को योग का अभ्यास करवाया और हमेशा प्रसन्नचित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हंसी एक महान उपहार है जो भगवान ने हमें दिया है। अगर हम हंसना भूल गए तो हम भूल जाएंगे कि इस जीवन का सर्वोत्तम
उपयोग कैसे किया जाए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. सुरेश सैनी ने कहा कि इंसान के लिए हंसना उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए सांस लेना जरूरी है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रहने के लिए अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह शाम व्यायाम प्राणायाम और हंसने की आदत डाल ले तो कोई भी बीमारी चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं फटकेगी।

सहायक योग शिक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि खुलकर हंसने से व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। हंसी में सेहत का राज छुपा हुआ है। योग कक्षा में किरण जुनेजा,
जगमती सैनी, ज्योति मक्कड़, सुरेश पवार, जोगेंद्र मक्कड़, आशीष मलिक, निर्मला, संतोष, बिमला, रोशनी, अनीता, सुदेश आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button