गोहाना में जजपा की गोहाना हलके और बरोदा हलके की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक
जिसे भी टिकट देगा हाईकमान, जजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़ेंगे: दहिया
गोहाना :-20 मार्च: लोकसभा चुनाव को लेकर जन नायक जनता पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जजपा की गोहाना हलके और बरोदा हलके की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक सेक्टर-7 में स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी के तौर पर कुलदीप मलिक और जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया पहुंचे। राज सिंह दहिया ने कहा कि जजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी हाईकमान जिसको भी टिकट देगा, उसके लिए पार्टी का संगठन पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का काम करेगा ।
कुलदीप मलिक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पूर्व डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला द्वारा पिछले साढ़े चार साल में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताएंगे। बैठक में भूपेन्द्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, संदीप भनवाला, रजनी मलिक, जोनी लठवाल, शीलू खासा, जुगती राम स्वामी, हवा सिंह वर्मा, डॉ. राम मेहर राठी,
सरपंच पवन शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, अशोक मोर, रितेश शर्मा, रेणु आंवली, किरण भाटिया आदि मौजूद रहे।