गोहाना में राजवीर दहिया ने 50 टी.बी. रोगियों में बांटी पोषाहार किट
गोहाना :-19 मार्च: सोनीपत मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने एन.आई. एन. की सिफारिशों के हिसाब से तैयार पोषाहार किट वितरित कीं। ये पोषाहार किट टी.बी. के 50 रोगियों में बांटीं।
राजबीर दहिया एक साल से गोहाना क्षेत्र के टी.बी. के रोगियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पहला बैच अप्रैल 2023 में प्रारंभ किया। वह बैच 6 महीने तक सितंबर 2023 तक चला। दहिया ने दूसरा बैच अक्तूबर 2023 में प्रारंभ किया जिसके 6 महीने का समय पूरा करते हुए अंतिम किस्त की किट प्रदान की गई।
अध्यक्षता नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. संजय छिक्कारा और डॉ. दिनेश छिल्लर ने की। विशिष्ट अतिथि गोहाना जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष बलवान सिंह पन्नू, सोनीपत पंचायत समिति के चेयरमैन नवीन निनानिया तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट मैथेमैटिक्स स्पेलिस्ट कलीराम शर्मा रहे।


