ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन गोहाना यूनिट के सर्वसम्मति से हुए त्रिवार्षिक चुनाव में नीतेश कुमार बने अध्यक्ष
गोहाना :-19 मार्च : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार की गोहाना यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को 132 के. वी. क्षमता के पावर हाउस में सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में नीतेश कुमार अध्यक्ष बने ।
राज्य पर्यवेक्षक के रूप में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी लाल, प्रदेश सचिव प्रभुदयाल और नरेंद्र गुर्जर, सर्किल सचिव देवेंद्र दहिया के साथ सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के सचिव सुरेश यादव पहुंचे। इस चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव सुनील लठवाल, सह सचिव लखन सिंह, प्रेस सचिव वीरेंद्र दूहन, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, ऑडिटर मनजीत सिंह, संगठन सचिव गुलाब सिंह बने ।
राज्य उपाध्यक्ष बंसी लाल और राज्य सचिव प्रभुदयाल ने कहा कि यूनियन बिजली कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। यूनियन की मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, एक्स ग्रेशिया की पुरानी नीति पुनः लागू करना और जोखिम भत्ता देने की हैं। इस अवसर पर पवन कुमार, राम दिया, सत्यवान, नवीन, दीपक, मोहित, गुलाब, प्रदीप आदि भी उपस्थित रहे ।



