बड़ौता गांव में रविवार को कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट मनोज गोहाना ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित किया। इसके साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। एडवोकेट मनोज ने कहा भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपा कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है।
हालात यह हैं कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। इससे युवा नौकरियां पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सालाना 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, जो केवल जुमला निकला। भाजपा ने युवाओं के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया है। इस मौके पर हेमचंद, आनंद सैनी, नितिन शर्मा, सितेंद्र हुड्डा, राकेश, अनिल, संदीप, हिमांशु, प्रिंस, अंकित, संदीप, नीरज, सोनू, दिनेश, कृष्ण आदि मौजूद रहे।



