AgricultureBreaking NewsGohanaSocial

जेल से नहीं छोड़ने पर कथूरा गांव के युवा किसान नेता अक्षय नरवाल ने किया अन्न का त्याग

गोहाना :-18 मार्च : कथूरा गांव में युवा किसान नेता अक्षय नरवाल की रिहाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना जारी रखा। ग्रामीण सुशील नरवाल ने बताया कि सोमवार को अक्षय नरवाल व उसके साथियों को जेल से छोड़ा जाना था। जेल से नहीं छोड़ने उन्होंने अन्न का त्याग कर दिया। जेल से रिहाई नहीं होने तक अक्षय ने अन्न ग्रहण नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अक्षय नरवाल व उसके साथियों को 13 फरवरी को खनौरी बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को अक्षय नरवाल से जेल में मिलने पहुंचे परिजनों को अन्न त्याग के बारे में बताया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button