खट्टर रहे फेल, सैनी हैं रबर स्टैंप : संदीप मलिक
गोहाना :-18 मार्च: आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप मलिक ने सोमवार को कहा कि मनोहर लाल खट्टर बतौर सी. एम. पूरी तरह से फेल साबित हुए। उनके प्रति जनता की नाराजगी से बचने के लिए ही भाजपा ने सी. एम. बदलने की चाल चली है। मलिक ने नायब सिंह सैनी को रबर स्टैंप करार दिया।
संदीप मलिक शहर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आभास हो गया कि खट्टर की नाकामियों से इस बार लुटिया डूब जाएगी। ऐसे में आनन-फानन में उन्हें हटा कर नायब सिंह सैनी को सी.एम. बना दिया गया। सैनी रबर स्टैंप हैं तो खट्टर सुपर सी.एम. जैसा सलूक कर रही है |भाजपा रिमोट कंट्रोल से प्रदेश की सत्ता चलाना चाहती है जो अनैतिक है और अनुचित भी।
आम आदमी पार्टी के युवा नेता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कह रहे हैं कि पार्टी हाईकमान ने ओ.बी.सी. सी.एम. बनाया है। इस का अर्थ साफ है कि भाजपा ने काम के आधार पर नहीं अपितु जाति के आधार पर सी.एम. बनाया है। इससे भाजपा सीधे तौर से जातिवादी पार्टी साबित हो गई है।


