Breaking NewsCrimeGohana
तीन दिन पहले गए थे रिश्तेदारी में, लौटे तो देखा चोरों ने घर साफ कर दिया
गोहाना :-18 मार्च : तीन दिन पहले पूरा परिवार रिश्तेदारी में चला गया था। घर पर ताला हुआ था। सोमवार को वापस लौटे तो घर में चोरी हुई मिली। चोर अपने साथ कैश के साथ सोने और चांदी के गहने चुरा कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
ऋषिपाल पुत्र प्रेम सिंह शहर में आर्य नगर में रहता है। वह 15 मार्च को घर पर ताला लगा कर पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में चला गया था। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोमवार को जब परिवार वापस लौटा, घर का पूरा सामान अस्त-व्यस्त मिला। पीड़ित के अनुसार चोर उसके घर से सोने की बालियों के दो जोड़े, चांदी का एक गले का सेट, एक पांव का कड़ा, एक चैन, एक ब्रेसलेट, एक अंगूठी, दो पैरों की कडुली, दो बच्चे की कडुली और तीन घड़ी सहित कैश चुरा कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।



