Breaking NewsGohanaSocial

हरियाणा सम्पूर्ण वाल्मीकि जन उद्धार संगठन ने एस.सी. वर्ग ए की हिस्सेदारी के हिसाब से मांगी नौकरियां

गोहाना :-18 मार्च : एस.सी. के वर्ग ए को जनसंख्या में अपनी हिस्सेदारी के हिसाब से नौकरियां मिलनी चाहिए। सोमवार को यह मांग हरियाणा सम्पूर्ण वाल्मीकि जन उद्धार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल बिडलान ने की।

रोशन लाल बिडलान संगठन की सोनीपत जिले की शहर में हुई बैठक में पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश वाल्मीकि ने की। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान सिंह और मोहन लाल चुलकाना, पानीपत के जिला उपाध्यक्ष अमित बोहत, रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष राज कुमार घोघलिया और जींद के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल भी पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सम्पूर्ण वाल्मीकि जन उद्धार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल बिडलान ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करे, जिन गांवों में पहले से सफाई कर्मचारी नहीं हैं, वहां उनकी नियुक्ति की जाए। उनको सफाई भत्ता के साथ वर्दी, जूते और दस्ताने दिए जाएं।

बिडलान ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मचारियों को सरकार अपनी पे रोल पर ले तथा ठेका प्रथा पूरी तरह से समाप्त करे। इस अवसर पर कृष्ण सूद,
अनिल कुमार, राज सिंह कटवाल, बिजेंद्र छिछड़ाना, सुनील वाल्मीकि, नरेंद्र मदीना आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button