Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में हुआ जे. सी. आई. एलुमनी क्लब का राज्यस्तरीय परिवार मिलन समारोह

गोहाना :-18 मार्च : जे. सी. आई. एलुमनी क्लब के जोन 10 का राज्य स्तरीय परिवार मिलन समारोह इस बार गोहाना में आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा के विभिन्न स्थानों से आये 53 परिवारों के डेढ़ सौ सदस्यों ने भाग लिया। रविवार को यह समारोह सुबह 11 बजे से सायं 7 बजे तक मस्ती की पाठशाला के नाम से चला। तत्वावधान जे. सी. आई-गोहाना स्टार का रहा।

मुख्य अतिथि गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और उनके पति इंद्रजीत विरमानी थे। अध्यक्षता जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के संस्थापक और जोन चेयरमैन नीरज मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जोन अध्यक्ष सुनील माटा के साथ दिल्ली के हेमचंद्र राजपूत रहे ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

परियोजना निदेशक कुलभूषण नारंग और विनोद कंसल रहे। मार्गदर्शन दिनेश गुलाटी, जितेंद्र पाहूजा, संदीप अरोड़ा, नंदन चावला, विशाल गोयल और प्रदीप शर्मा ने किया।

मस्ती की पाठशाला में वेलनेस कैंप, पावर लिफ्टिंग, एस्ट्रोलॉजर, म्यूजिकल टीम परिंदे आदि एक्टीविटीज करवाई गईं। विशेष सहयोग रामरूप शर्मा, पवन मलिक, अरविंद गोयल, सुनील मलिक, सतीश भगत, सुनील सिंगला, गोपाल अग्रवाल और रितु गुप्ता
का रहा ।

जे. सी. आई. – गोहाना स्टार की ओर से सुशील मेहता, हिमांशु रंग, पंकज कटारिया, मुकेश देवगन, सुनील राजपाल, शंटी बावा, साजन कपूर, विनोद शर्मा, हैप्पी ग्रोवर, रवि बना आदि ने भी भाग लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button