Breaking NewsDelhiPolitics

भाजपा का राहुल पर निशाना, कहा-कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का रहा है लंबा इतिहास

 

नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। सांसद राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को स्त्रीद्वेषी मानसिकता वाला बताया है। भाजपा ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है।

सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन के कई सदस्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म धोखाधड़ी है। रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक, कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान उद्धव ठाकरे के सामने यह दर्शाता है कि वे किस हद तक गिर सकते हैं। आज, यह न केवल हिंदू आस्था का अपमान है, बल्कि राहुल गांधी की स्त्रीद्वेषी मानसिकता को दर्शाता है, जो नारीशक्ति और इसकी अभिव्यक्ति के खिलाफ हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द है ‘शक्ति’। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है? ईवीएम और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में राजा की आत्मा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी/अनूप

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button