गोहाना में सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने होली मिलन समारोह में आपसी भाइचारे को बढ़ावा देने व समाज में फैली बुराइयों को खत्म करने का लिया संकल्प
जयकिशन शर्मा बने सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष
गोहाना :-18 मार्च : शहर में पुराने बस स्टैंड पर स्थित ब्रह्म भवन में सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति ने ब्राह्मण समाज के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस समारोह में समिति का सर्वसम्मत चुनाव भी हुआ। चुनाव में जयकिशन शर्मा उर्फ पप्पू ठेकेदार अध्यक्ष बने। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त तथा भाजपा सांसद के भाई राजेंद्र कौशिक रहे। दोनों को पगड़ी बांध कर ब्राह्मण समाज ने सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता पर विशेष रूप से बल दिया गया। सर्व कल्याण ब्राह्मण समिति के चुनाव में पूर्व पुलिस अधिकारी जसवंत उर्फ जस्सू को उपाध्यक्ष, राज कुमार फौजी को सचिव
और सुरेश कुमार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।
समारोह में डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, श्याम लाल वशिष्ठ, जगदीश भारद्वाज, कुलदीप कौशिक,भानु प्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, मदन अत्री, शिव कुमार शर्मा, राम दिया भारद्वाज, नवीन गौड़ आदि भी पहुंचे।



