Breaking NewsGohanaHealthSocial
समाज कल्याण संगठन ने गोहाना की नई सब्जी मंडी में रोपे 18 बड़े पौधे, ट्री गार्डों से किया संरक्षित
गोहाना :-17 मार्च: समाज कल्याण संगठन ने रविवार को अपने साप्ताहिक अभियान में सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में पौधारोपण किया। संगठन के सदस्यों ने 18 बड़े पौधे लगाए और पुराने पौधों की निराई गुड़ाई करके सिंचाई की। नवरोपित पौधों को पशुओं से सुरक्षा के लिए ट्री गार्डों में संरक्षित किया गया। मार्गदर्शन संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा का रहा।
संगठन ने गोहाना को ग्रीन सिटी बनाने के लिए गोद ले रखा है। इस दिशा में संगठन के सदस्य सप्ताह के प्रत्येक रविवार को शहर में सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करते हैं। इस क्रम में रविवार को नई सब्जी मंडी के परिसर में बरगद, नीम, पिलखन और जामुन के 18 पौधे रोपे गए।


