बीपीएस महिला विवि में रविवार को रोहतक के पंडित भगवत दयाल हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-20 के लिए नर्सिंग, फिजियोथेरेपी व पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले को लेकर कॉमन प्रवेश परीक्षा हुई।
महिला विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया के अनुसार कॉमन प्रवेश परीक्षा में 904 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 835 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 69 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विवि परिसर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीनों केंद्रों में रविवार को परीक्षा का सफल आयोजन हुआ।



