Breaking NewsGohanaSocial
खानपुर कलां गांव में बेटी के जन्म पर किया कुआं पूजन बांटी मिठाई
गोहाना :-17 मार्च: गांव खानपुर कलां में एक परिवार द्वारा बेटी के जन्म लेने पर कुआं पूजन किया गया और मिठाई बांटी गई। परिवार ने कुआं पूजन करके समाज में संदेश दिया कि बेटियां घर की शान होती हैं बोझ नहीं।
ग्रामीण रोहतास के घर में उनकी पुत्रवधू दिव्या पत्नी विरेंद्र ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी दौड़ गई। बेटी का नाम साहनी रखा गया। रविवार को साहनी की छठी के दिन परिवार द्वारा कुआं पूजन किया गया। इस दंपति के पास पहले शौर्य का बड़ा बेटा है।
समारोह में साहनी की दादी ईशवंती, ताऊ जितेंद्र, ताई रविता और पिता वीरेंद्र सहित परिवार के अन्य मौजूद रहे।



