Breaking NewsGohanaPolitics
गोहाना के मुकेश रोहिल्ला भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
गोहाना :-17 मार्च: शहर के वार्ड 13 के विष्णु नगर निवासी मुकेश रोहिल्ला भाजपा के ओ.बी.सी. मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। अपनी इस नियुक्ति को लेकर मुकेश ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओ. बी. सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री करण देव कंबोज और संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा का आभार जताया।
मुकेश रोहिल्ला भाजपा गोहाना मंडल के दो बार महामंत्री रह चुके हैं।


