गोहाना के चंद्रशेखर आजाद पार्क में मनाई कल्पना चावला की जयंती
ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. की थी कल्पना ने : दांगी
गोहाना :-17 मार्च: शहर में पुरानी सब्जी मंडी के निकट चंद्रशेखर आजाद पार्क में रविवार को कल्पना चावला की जयंती मनाई गई ।
मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी थे। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला साहस और शौर्य की प्रतीक थीं। उन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया और वे महिलाओं एवं युवाओं की प्रेरणा स्रोत हैं।
आजाद सिंह दांगी ने कहा कि कल्पना का जन्म 17 मार्च 1962 को करनाल हरियाणा में हुआ था। वह अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका गई। डिग्री के बाद ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग में पी. एच. डी. की और 1994 में नासा ने उनको अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुन लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्क सुधार सभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता ने की। मेहता ने कहा कि कल्पना चावला ने एक नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष की सैर की। इस मौके पर रामकुमार प्रजापति, सुरेश फौजी, नंदलाल, राजू हलवाई, कश्मीरी लाल, राजपाल आदि मौजूद रहे।


