गोहाना सिटी थाने के एस.एच.ओ. ने दी दुकानदारों को सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने की सलाह
गोहाना :-16 मार्च : गोहाना सिटी थाने के एस.एच.ओ. मोहन सिंह ने शहर में पानीपत चुंगी के दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को मिल कर अपने एरिया में चौकीदार भी नियुक्त करने चाहिएं।
गोहाना शहर में लगातार चोरियां होने से दुकानदारों में दहशत है। पानीपत चुंगी पर स्थित कई दुकानों में भी चोरी हो चुकी है। इस पर दुकानदारों को पुलिस की हर संभव सहायता को आश्वस्त करने के लिए गोहाना सिटी थाने के एस.एच.ओ. मोहन सिंह पहुंचे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सैनी ने किया।
एस.एच.ओ. मोहन सिंह ने पेशकश की कि उनसे कभी भी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। वह हमेशा प्रत्येक मुमकिन सहायता करेंगे। दुकानदारों ने उनसे पुलिस की गश्त में वृद्धि करने की मांग भी की।
इस अवसर पर सोमवीर सांगवान, कर्मबीर लठवाल, साधुराम सैनी, चतर सिंह सैनी, राम किशन पटवा, जगबीर पटवा, कुलदीप मलिक, सोनू सैनी, राम दिया आदि भी मौजूद रहे।



