Breaking NewsGohanaPoliticsलोकसभा चुनाव

BJP सरकार की हैट्रिक के लिए नीतियों और उपलब्धियों का करें प्रचार: सोनिया मोर

गोहाना :-16 मार्च: सोनीपत भाजपा के महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर ने कहा कि देश और प्रदेश में सत्ता की हैट्रिक लग सके, इस के लिए महिला कार्यकर्ताओं को भी मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं रहने देनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनिया मोर कथूरा मंडल के छपरा गांव में प्रवास कर रही थीं। उनके अनुसार चुनाव में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। इस के लिए जिले के सब 19 मंडलों में बारी-बारी से प्रवास किया जाएगा तथा महिला कार्यकताओं में जोश का संचार किया जाएगा। छपरा प्रवास की अध्यक्षता कथूरा भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष किंपल शर्मा ने की। किंपल शर्मा ने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी ने न केवल दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है अपितु उन्होंने देश की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन का दिल भी जीता है। महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर ने कहा कि भाजपा हरियाणा में फिर से विजय पताका फहराएगी तथा सब दस सीटों पर पुनः कमल खिलेंगे

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button