बरोदा हलके के रिंढ़ाणा गांव में चला घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान
गोहाना :-16 मार्च : बरोदा हलके के रिंढाणा गांव में शनिवार को घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान चलाया गया। यह गांव इस हलके के पार्टी विधायक इंदुराज नरवाल का पैतृक गांव है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से घर-घर जा कर कांग्रेस के संकल्प पत्र की प्रतियां वितरित कीं।
सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद रवि इंदौरा, सरपंच चांद नरवाल, सरपंच सत्यवान वाल्मीकि, पूर्व सरपंच राजा मोगरा और पूर्व सरपंच विकास धोला ने कहा कि वर्तमान शासन ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया है। इस राज में अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जम कर बढ़े ।
महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मदीना और जिला महासचिव राजेश देवी, हलका अध्यक्ष और सरपंच सीमा देवी के साथ कथूरा खंड की अध्यक्ष रेखा मलिक ने कहा कि जनता अब बेहतर तुलना कर सकती है कि कांग्रेस के राज और मौजूदा राज में से कौन सा राज बढ़िया है।
सतीश घड़वाल, सतीश भावड़, श्रीपाल शर्मा, जगबीर सिवाच, रणबीर नान्हा, राजबीर नरवाल, सुंडा, मनजीत सैन, उमेद सिंह और चांद ने कहा कि कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा उसी के सुझावों के आधार पर तैयार किया है।
विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि जनता के अच्छे दिन तभी लौटेंगे जब पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।


