Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स को बताए उपभोक्ताओं के अधिकार
गोहाना :-15 मार्च: शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। एन.सी.सी. के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में कैडेट्स को उनके अधिकारों से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम का संयोजन एन.सी.सी. की अधिकारी डॉ. एकता वशिष्ठ ने किया, अध्यक्षता प्रिंसिपल सतीश कुमार ने की। मुख्य वक्ता रोहतक के एडवोकेट मनीष जैन थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई उपभोक्ता किसी भी धोखे का शिकार होता है, उसके लिए न्याय व्यवस्था के लिए उपभोक्ता न्यायालय और उपभोक्ता न्याय मंच हैं। उन्होंने एन.सी.सी. की कैडेट्स को बताया कि वे किस प्रकार से अपने उपभोक्ता अधिकारों को सुरक्षित रख सकते हैं। प्रिंसिपल सतीश कुमार ने कहा कि जो जागरूक है, वहीं सुरक्षित है। हम अपने उपभोक्ता के रूप में अधिकारों से अवगत होंगे, तभी हम शोषण के शिकार नहीं बनेंगे।



