आहुलाना गांव के शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा गोहाना में आयोजित रक्तदान शिविर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 60 ने किया रक्तदान
गोहाना :-15 मार्च : आहुलाना गांव के शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा शुक्रवार को शहर में गुढ़ा चुंगी पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया। एक महिला ने भी रक्तदान किया। कुल 60 नागरिकों ने रक्तदान का पुण्य बटोरा ।
रक्त के संकलन के लिए रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल के रक्त बैंक से ए. सी. बस आई टीम का नेतृत्व डॉ. दीपांशी ने किया रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल और सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद तकदीर नरवाल थे। संयोजन लोकेश कुमार और डॉ. सुमित मलिक ने किया।
शिविर की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ. जगत सिंह मलिक ने की। उनके साथ उनके बेटे जतिन मलिक और भतीजे नवीन मलिक ने भी रक्तदान किया। क्लब के सदस्यों में कर्मपाल ने भी रक्तदान किया। एकमात्र महिला रक्तदाता काजल रहीं। रणजीत दहिया ने अपने भाई वीरेंद्र दहिया के साथ रक्तदान किया।
नियमित रक्तदाताओं में डॉ. रवींद्र मलिक, मनोज पहलवान, जसवंत, नरेश, धनंजय, सेवा सिंह, देवेंद्र, मुकेश, अनुराग, प्रवेश, मानव, जीतेंद्र, हरेंद्र, अमित, सतपाल और प्रमोद ने रक्तदान किया। इसी शिविर से रक्तदान का खाता खोलने वाले युवा सोनू, प्रवीण, सचिन, गौरव और राकेश रहे।
शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग सक्षम, शौर्य, राहुल, आर्यन, अमन और गौरव का रहा।



