Breaking NewsGohanaSocial

विजय कत्याल ने अपने पिता की याद में बनवाया बेसहारा महिलाओं के लिए मलिक बालकृष्ण कत्याल सेवा सदन, श्रीराम शरणम प्रमुख ने किया लोकार्पण

गोहाना :-15 मार्च: श्रीराम शरणम मिशन के प्रमुख पूज्य पिता कृष्ण विज जी ने शहर के विष्णु नगर में मलिक बालकृष्ण कत्याल सेवा सदन का लोकार्पण किया। इस दोमंजिला भवन में नीचे सत्संग भवन तो ऊपर रहने की व्यवस्था की गई है।

इस सेवा सदन का निर्माण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के रिटायर्ड एस. ई. विजय कत्याल ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में किया है। विजय कत्याल उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता फोरम के मानद सदस्य हैं। वह प्रति वर्ष 28 अक्तूबर को अपने पिता की ही याद में बेसहारा महिलाओं को वार्षिक पेंशन का एकमुश्त भुगतान करते हैं। वह यह सेवा 28 साल से निरंतर कर रहे हैं उन्होंने नई अनाज मंडी के समीप भव्य राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण करवाया। इसी मंदिर के समीप विजय कत्याल ने अपनी मां स्व. चंदरानी कत्याल की स्मृति में शिशु सदन स्कूल स्थापित कर रखा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए अब विजय कत्याल ने शहर में विष्णु नगर में दोमंजिला भवन मलिक बालकृष्ण कत्याल सेवा सदन का निर्माण किया है। इस दोमंजिला भवन को बेसहारा महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। भूतल पर सत्संग का प्रबंध होगा तो पहली मंजिल पर रहने की व्यवस्था होगी। सेवा सदन में रहने वाली महिलाओं के लिए उपचार सहित सब सुविधाओं का प्रबंध रहेगा।

मलिक बालकृष्ण कत्याल सेवा सदन के लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक, नगर पार्षद अंजू कालड़ा, भगवती सुनील राजपाल, विजय पांचाल और राम सिंह सैनी रहे। कार्यक्रम में विजय कत्याल के साथ उनकी पत्नी संगीता कत्याल के साथ दोनों बेटे परीक्षित कत्याल और गौरव कत्याल, बहन सीमा कपूर आदि भी पहुंचे। सेवा सदन का लोकार्पण अमृत वाणी के पाठ के साथ हुआ।

प्रतिष्ठित नागरिकों में राम कुमार मित्तल, सुरेश मल्होत्रा, गोपाल दास गेरा, रविंद्र ढल्ल, मनोज कत्याल, विजय जिंदल, विनोद अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button