गोहाना नगर परिषद कार्यालय से रवाना किए दो मोबाइल शौचालय
गोहाना :-15 मार्च : शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय से दो मोबाइल शौचालय रवाना किए गए। इन मोबाइल शौचालयों को नगर परिषद ने दस लाख रुपए में खरीदा है। इन शौचालयों को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी और ई. ओ. निशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
पूरे हरियाणा में स्वच्छता में प्रथम रही गोहाना नगर परिषद अपनी सेवाओं को और बेहतर बना रही है। इसी क्रम में जनसुविधा के विस्तार के लिए नगर परिषद ने दो मोबाइल शौचालय खरीदे हैं जो दिन-रात 24 घंटे अपनी सेवाएं ऐसे स्थान पर प्रदान करेंगे जहां पहले से सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद ने ये मोबाइल शौचालय दस लाख रुपए के खर्च से खरीदे हैं।
चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने खुलासा किया कि दोनों मोबाइल शौचालयों की मेंटीनेंस की 3 साल तक जिम्मेदारी निर्माता एजेंसी की होगी। यह एजेंसी ही दोनों मोबाइल शौचालयों के लिए चार ड्राइवर कम स्वीपर उपलब्ध करवाएगी।
ये ड्राइवर कम स्वीपर न केवल मोबाइल शौचालयों को ड्राइव कर अलग-अलग स्थानों पर ले जाएंगे अपितु उनकी सफाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखेंगे ये कर्मचारी 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में ड्यूटी देंगे।
