Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

निजी आवास राष्ट्रीय राहत कोष में दान कर खट्टर ने पेश की मिसाल : खुराना

गोहाना :-14 मार्च: हरियाणा स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश खुराना ने गुरुवार को कहा कि पूर्व सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने अपना निजी आवास भी राष्ट्रीय राहत कोष को दान कर एक लाजवाब मिसाल पेश की है। रमेश खुराना पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो खट्टर ने किया, वह अब से पहले देश के किसी भी राजनेता ने नहीं किया बल्कि इससे उलट दूसरों पर तो बेहताशा सम्पत्ति बटोरने के खुले आरोप लगते रहे हैं। अपने 9.6 साल के शासनकाल में मनोहर लाल खट्टर से जो भी संभव हुआ, उन्होंने बिना स्वार्थ और पूरी ईमानदारी समर्पण के लिए जनता की भलाई के लिए करने का प्रयास किया। उन्हें करनाल संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बना भाजपा हाईकमान ने दूरदर्शिता का परिचय दिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने नायब सिंह सैनी के रूप में प्रदेश को सबसे पहला ओ. बी. सी. सी. एम. दिया है। यह भाजपा का एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक है जिसने पूरे विपक्ष को एक साथ चित्त कर दिया है। अब लोकसभा चुनाव में दोबारा से सब 10 सीटों पर कमल खिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button