AdministrationBreaking NewsGohana

4 लाख से गोहाना के वार्ड नंबर-17 की जीर्ण-शीर्ण गली का होगा जीर्णोद्धार, चेयरपर्सन ने किया शिलान्यास

 

गोहाना :-14 मार्च शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने गुरुवार को वार्ड नंबर 17 के नगर पार्षद निपुण सहरावत के साथ इस वार्ड की एक जीर्ण-शीर्ण गली के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। गली की मुरम्मत करने पर चार लाख रुपए खर्च होंगे। जिस गली का जीर्णोद्वार होगा, वह गली महम रोड पर तायल मार्बल्स शॉप के साथ स्थित है। इस गली की हालत बेहद खस्ता हो चुकी थी। चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि नगर परिषद के लिए जनता की सुविधा सर्वोपरि है। उनके अनुसार गली का जीर्णोद्धार किया जाएगा तथा इस कार्य पर चार लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के सब 23 वार्डों का एक समान विकास करवा रही है। इस अवसर पर रामफल देशवाल, एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, एडवोकेट अरुण वर्मा, डॉ. रत्न सिंह नरवाल, नगर परिषद के जे.ई. अंकित धनखड़ आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button