गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने मनाया मेन बाजार में धूम्रपान निषेध दिवस
गोहाना :-13 मार्च: बुधवार को मेन बाजार स्थित सेंट्रल मार्केट में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने धूम्रपान न करने संकल्प लिया। यह आयोजन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में हुआ।
मुख्य अतिथि अध्यात्म में पी. एच. डी. डा. समुद्र दास रहे। अध्यक्षता मेजबान मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। डॉ. समुद्र दास ने कहा कि दुनिया में धूम्रपान के कारण हर साल लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। दुनिया भर में होने वाली मौतों में से हर पांच में से एक पुरुष की मौत धूम्रपान के कारण होती है।
आजाद सिंह दांगी ने कहा कि धूम्रपान वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्राण घातक रोगों को जन्म देता है। उन्होंने डब्ल्यू.एच.ओ. के हवाले से कहा कि कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारी, डायबिटीज आदि बीमारियां धूम्रपान करने से अधिक होती है। प्रत्येक व्यक्ति को धूम्रपान से बचना चाहिए।
इस अवसर पर नरेश पांचाल, सीताराम कश्यप, संदीप बब्बर, वेद रोहिल्ला, कृष्ण मल्होत्रा, अंकुर मलिक, रमेश टुटेजा, सोनू कक्कड़, लक्ष्मण सैनी आदि भी मौजूद रही।



