Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना की महिला सी.ए. पारुल गुप्ता ने गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में कॉमर्स की छात्राओं को दी सी.ए. कैरियर की जानकारी

गोहाना :-13 मार्च: अगर आप ग्रेजुएशन करने के बाद सी. ए. करते हैं, तब आप को सी.ए. के फाउंडेशन लेवल को क्लियर नहीं करना होता तब आप को सीधे इंटर में एडमिशन मिल जाता है। बुधवार को यह जानकारी महिला सी.ए. पारुल गुप्ता ने दी। वह शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में कॉमर्स की छात्राओं को सी.ए. के कैरियर की जानकारी दे रही थीं। अध्यक्षता कॉमर्स की एच.ओ.डी. ललिता ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला सी. ए. ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कभी भी समय को बाधक न समझें। उन्होंने कहा कि विशेषकर महिलाओं को अपना कैरियर बनाने के लिए सीमित समय मिलता है। ऐसे में आगे बढ़ने के जो बेहतर ऑप्शन होते हैं, उन पर महिलाएं फोकस नहीं कर पातीं।

पारुल गुप्ता ने कहा कि अगर कोई छात्रा सी.ए. करने के लिए 12वीं के बाद प्रवेश नहीं ले पाई, तब वह यह कार्य गेजुएशन कम्पलीट करने के बाद भी कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को नए स्किल्स डिवेलप करने के लिए भी प्रेरित किया। इस कैरियर काउंसलिंग सत्र में सी. ए. कर रही छात्राएं प्राची मित्तल और कोमल भी मौजूद रहीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button