भाजपा ही एक आम वर्कर को बना सकती है सी.एम.
गोहाना :-13 मार्च : भारतीय जनता पार्टी के गोहाना मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने बुधवार को कहा कि यह भाजपा ही है जो एक आम वर्कर को भी सी.एम. बना सकती है। अकेले भाजपा में कोई परिवारवाद नहीं है। यह पार्टी ही अपने योग्य कार्यकर्ता को पलकों पर बैठाती है।
सुमित कक्कड़ मंडल कार्यालय में नायब सिंह सैनी के सी.एम. बनने पर हुए उत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा प्रभारी और गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य और सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक ने कहा कि भाजपा ने नायब सिंह सैनी जैसे जमीन से जुड़े नेता को सी. एम. बना कर भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।
शेर सिंह बेडवाल, सूरजमल शर्मा, जगवीर जैन और जय सिंह देशवाल ने कहा कि पूर्व सी. एम. मनोहर लाल खट्टर भी बहुत बेहतरीन तरीके से प्रदेश को चला रहे थे। अब उन्हीं के सुयोग्य मार्गदर्शन में नायब सिंह सैनी सब दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलाएंगे।


