Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के संगठनों और प्रशासन का बनेगा साझा व्हाट्सएप ग्रुप मेरी शान गोहाना

गोहाना :-13 मार्च: सभी सामाजिक, धार्मिकऔर व्यापारिक संगठनों को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए मेरी शान गोहाना नाम से नया व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा जिसमें प्रशासन भी सम्मिलित रहेगा।

बुधवार को यह निर्णय नए डी. सी. पी. रविंद्र तोमर के साथ सी. एल. जी. की पहली बैठक में किया गया। तोमर ने अपना सरकारी नंबर भी शेयर किया तथा उस पर कभी भी संपर्क करने की खुली पेशकश की। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहेगे।

भारती डबास की जगह रविंद्र तोमर नए डी.सी.पी. नियुक्त किए गए हैं। बेहतर लॉ एंड ऑर्डर के लिए जन सहयोग सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने पहल की। उन्होंने अपने कार्यालय में सी. एल. जी. के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सी.एल.जी. के अध्यक्ष विकास जैन ने की तथा संचालन जगवीर जैन ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अपनी पहली ही बैठक में डी.सी.पी. ने कहा कि गोहाना की कानून और व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना, अपराध पर अंकुश और जनसामान्य विशेष रूप से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा की भावना दूर करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। डी.सी.पी. रविंद्र तोमर ने अपना सरकारी नंबर 7419410606 सार्वजनिक कर दिया तथा कहा कि इस नंबर पर उनसे कभी भी संपर्क किया जा सकता है। उनके अनुसार छोटी उम्र के बच्चों द्वारा ड्राइविंग पर रोक के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button