Breaking NewsGohanaPolitics
बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इन्दुराज नरवाल को बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की आशंका
गोहाना :-12 मार्च : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने बड़ी संख्या में वोट काटे जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट चेक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि
प्रत्येक विधानसभा में 3 से 4 हजार वोट काटे गए हैं।
इंदुराज नरवाल शहर में नए बस स्टैंड के निकट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ की गई और जानबूझकर कांग्रेस समर्थित लोगों के वोट काट दिए गए। हार की बौखलाहट में जनता से उसका मताधिकार छीना जा रहा है।


