गोहाना में स्थापित अपने आर.ओ. प्लांट पर शराब पीने वाले व्यक्तियों को मना किया तो कर दिया लाठी डण्डो से हमला
गोहाना :-12 मार्च : गांव गुढ़ा के अमित ने शहर में आर. ओ. प्लांट लगा रखा है और आगे किराये पर दे रखा है। वहां कुछ लोग शराब पीने लगे। इस पर वह अपने दो भाइयों के साथ मौके पर गया और प्लांट पर शराब पीने से मना किया। इस पर कई लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया।
अमित ने पुलिस को बताया कि उसने आर्य नगर में आर. ओ. प्लांट लगा रखा है। प्लांट को प्रवीण उर्फ टिंकू को किराये पर दे रखा है। प्लांट पर प्रवीण बाहर के लोगों को बुलाकर यहां शराब पिलाने लगा। इस बारे में पता लगने पर सोमवार रात को अमित अपने भाई नवीन व ऋषिपाल के साथ प्लांट पर पहुंचा तो वहां पर गौतम नगर का ढीलू, सुनील, मणि व राहुल बैठे मिले। उन्होंने फोन किया तो प्रवीन उर्फ टिंकू कई साथियों के साथ प्लांट पर पहुंचा। उसने कहा कि हमारे साथियों को टोकने की हिम्मत कैसे हो गई। इसके बाद तीनों भाईयों पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया गया।



