Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के ब्रह्म भवन में होगा होली मिलन समारोह, कौशिक होंगे मुख्यातिथि
गोहाना :-12 मार्च : सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति 17 मार्च को शहर में पुराने बस स्टैंड पर स्थित ब्रह्म भवन में होली मिलन समारोह आयोजित करेगी। यह समारोह सर्व ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में होगा। समिति के प्रवक्ता मदन अत्री के अनुसार समारोह के मुख्यातिथि सोनीपत संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद रमेश कौशिक होंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव कुमार रिंढाणा करेंगे। संयुक्त संयोजन उपाध्यक्ष मेहर सिंह कासंडा, सचिव और संस्थापक राज कुमार फौजी, सह सचिव शिव कुमार भावड़ और कोषाध्यक्ष मास्टर सुरेश कुमार करेंगे।



