Breaking NewsGohanaPolitics

जनता कल्याण मोर्चे का करनाल में भाजपा में विलय होने पर, गोहाना के खेड़ी दमकन गांव के आश्रम पर स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेता

 

गोहाना :-12 मार्च : जनता कल्याण मोर्चे का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया है। यह विलय करनाल में हुआ। मंगलवार को सोनीपत भाजपा के नेता खेड़ी दमकन गांव स्थित आश्रम पर मोर्चे के संस्थापक स्वामी जसमेर कल्याणकारी का स्वागत करने के लिए पहुंचे।

जनता कल्याण मोर्चे को राजनीतिक रूप दिया जा चुका था। मोर्चा आगामी चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े करने की तैयारी में जुटा हुआ था। इस मोर्चे के संस्थापक स्वामी जसमेर कल्याणकारी गोहाना के हैं। यहीं के खेड़ी दमकन गांव में उनका आश्रम है।

स्वामी जसमेर कल्याणकारी ने जनता कल्याण मोर्चे का विलय सोमवार को करनाल में निवर्तमान सी.एम. मनोहर लाल खट्टर और सी. एम. नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में किया। स्वामी जसमेर कल्याणकारी ने कहा कि उनका जन्म ही भाजपा में हुआ है। वह अपने घर में लौट आए हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मंगलवार को सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा अपनी टीम के साथ खेड़ी दमकन गांव में पहुंचे। दोदवा के साथ बलराम कौशिक, गुलशन विरमानी, नरेंद्र गहलावत, नवीन मंगला, अरुण बड़ौक और सुमित कक्कड़ भी पहुंचे। भाजपा की टीम ने स्वामी जसमेर कल्याणकारी का फूलमालाओं से अभिनंदन किया।

स्वामी जसमेर कल्याणकारी ने स्पष्ट कहा कि उनकी टिकट की कोई चाह नहीं है। वह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। वहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि जनता कल्याण मोर्चे के संस्थापक और उनके सहयोगियों के मान-सम्मान में कोई भी कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।

जनता कल्याण मोर्चे के संस्थापक ने कहा कि उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अपने मोर्चे का भाजपा में विलय किया है। उनके अनुसार 500 साल लंबे इंतजार के बाद जब रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए, तब एक संत के रूप में उनके
दिल में पी.एम. नरेंद्र मोदी के लिए इज्जत और भी बढ़ गई ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button