AgricultureGohanaPoliticsSocial

रामचंद्र जांगड़ा ने गोहाना के रामनगर की धर्मशाला का किया शिलान्यास ; मांगे 21 लाख पर मंजूर 22 लाख, शर्त-दो किस्तों में मिलेंगे

 

गोहाना :-12 मार्च : राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से आग्रह 21 लाख रुपए की मंजूरी का किया गया। लेकिन उन्होंने एक लाख फालतू 22 लाख रुपए मंजूर कर दिए इस शर्त समेत कि यह रकम 11-11 लाख रुपए की दो बराबर किस्तों में मिलेगी।

अवसर रामनगर की धर्मशाला के शिलान्यास का था। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि थे। रामनगर सेवा ट्रस्ट ने आपसी चंदे से 180 गज जमीन धर्मशाला के निर्माण के लिए खरीदी। उसी जमीन पर दोमंजिला धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। धर्मशाला सर्वसमाज के प्रयोग के लिए होगी ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता रामनगर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार श्रीराम जांगड़ा ने की। संयुक्त संयोजन उपाध्यक्ष बलजीत दांगी, सचिव सुनील पांचाल, सह-सचिव अनिल शर्मा और वीरेंद्र सहराया के साथ कोषाध्यक्ष नरेंद्र सहराया ने किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार श्रीराम जांगड़ा ने कहा कि रामनगर में अब से पूर्व कोई धर्मशाला नहीं थी। ऐसे में सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए भारी परेशानी होती थी। नई धर्मशाला में नजदीक की 200 गज जमीन खरीद कर जोड़ना भी प्रस्तावित है।

शिलान्यास समारोह में सुंदर कश्यप, बलवान सिंह जांगड़ा, राजबीर शर्मा, कैप्टन ओम प्रकाश, रामकुमार प्रजापति, नवीन सहराया, कृष्ण सहराया, बलवान शर्मा, रामभज कुंडू आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button