सैनी के सी. एम. बनने पर गोहाना में 13 दिन पहले मन गई होली
गोहाना :-12 मार्च : प्रदेश के नेतृत्व परिवर्तन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के सी. एम. बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 दिन पहले ही होली मना डाली। मंगलवार को सोनीपत भाजपा के पूर्व महामंत्री परमवीर सैनी के गढ़ी उजाले खां गांव स्थित आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने खूब गुलाल उड़ाया।
यह परमवीर सैनी ही थे जिन्होंने नायब सिंह सैनी के प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनने पर उनका 6 फरवरी को गोहाना में नागरिक अभिनंदन किया था । परमवीर सैनी सोनीपत जिला परिषद के पूर्व जिला पार्षद हैं तथा वह भाजपा के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वह नए सी. एम. के बेहद नजदीकी हैं।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री परमवीर सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के सी. एम. बनने से केवल बैकवर्ड जातियां नहीं, सर्वसमाज में खुशी है। यह भाजपा ही है जो किसी भी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को कभी भी अर्श पर बैठा सकती है। नायब सिंह सैनी प्रदेश के विकास की नई पट्टकथा लिखेंगे।
बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना ने कहा कि उन्हें नायब सिंह सैनी के सी. एम. बनने की उस खुशी से भी ज्यादा खुशी है जो उनके खुद विधायक निर्वाचित होने पर हुई थी। प्रवीण कश्यप ने कहा कि नए सी. एम. युवा जोश के साथ प्रदेश को नई दिशा देंगे तथा 75 पार का नारा इस बार जरूरत हकीकत में बदल जाएगा।
इस अवसर पर धनी राम सैनी, राकेश सैनी, मोहित वाल्मीकि, सुरेंद्र जवाहरा, कप्तान सैनी, गौरव सैनी आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


