रूखी गांव के रणदीप मलिक किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त
गोहाना :-11 मार्च : बरोदा हलके के रणदीप उर्फ नान्हा मलिक को कांग्रेस हाईकमान ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सोमवार को शहर में रोहतक रोड पर स्थित उनके कार्यालय में सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। रणदीप मलिक रुखी गांव के हैं। वह इस समय दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव हैं। अब उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने किसान कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी है। रणदीप मलिक को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति के लिए रणदीप मलिक ने मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी.वेणुगोपाल के साथ किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा, पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया।


