बरोदा हलके के जसराणा गांव में चलाया घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान
गोहाना:-11 मार्च : बरोदा हलके के जसराणा गांव में सोमवार को हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित मलिक के नेतृत्व में घर घर कांग्रेस-हर घर कांग्रेस अभियान चलाया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव के घर-घर जा कर पार्टी के संकल्प पत्त्र की प्रतियां वितरित कीं।
अमित मलिक ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जा कर पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का संदेश संकल्प पत्र के माध्यम से jसब तक पहुंचाएंगे। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन की नाकामियों पर भी प्रकाश डाला।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कहा कि युवा कांग्रेस घर घर कांग्रेस- हर घर कांग्रेस अभियान में आमजन का डाटा जुटा कर उसे पार्टी की ऐप के लिए भेजेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है । इस अभियान में सोनू जसराणा, अमित भड़ा, पवन रुखी, अश्विनी आंवली, आशीष खर्ब, कश्मीर बलि, सुमित मलिक, बनी कश्यप, तिलकराज आदि ने भी भाग लिया।


