AgricultureBreaking NewsGohanaPoliticsSocial

ट्रैक्टर पूजन के साथ हुआ भाजपा के किसान मोर्चे की ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन

गोहाना :-11 मार्च : हरियाणा भाजपा के किसान मोर्चे की 10 फरवरी से जारी प्रदेश व्यापी ग्राम परिक्रमा यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। यह समापन बरोदा हलके के छिछड़ाना गांव में एक नए ट्रैक्टर के पूजन के साथ हुआ। समापन समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राई हलके के विधायक मोहन लाल बड़ौली और सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा भी पहुंचे। अध्यक्षता किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने की। छिछड़ाना गांव किसान मोर्चे के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स का है। कार्यक्रम में उनको नया दायित्व मिलने पर उनका अभिनंदन भी किया गया। ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर भाजपा नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सभी पूर्ववर्ती सरकारों से सबसे ज्यादा किसानों के हित के लिए कार्य किया। इस अवसर पर बिजेंद्र घनघस, सोमदत्त, प्रकाश प्रजापति, कर्मबीर, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button