Breaking NewsGohanaPatriotismSocial

गोहाना में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गोहाना :-10 मार्च : रविवार को शहर के लोगों ने माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर शहर में खानपुर मोड़ के निकट उनके स्मारक और सेक्टर सात स्थित दयानंद सरस्वती पार्क में कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खानपुर मोड़ के निकट माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद मोहाना ने की। युवा इकाई के जिला अध्यक्ष धर्मबीर प्रजापति ने कहा कि माता सावित्री

बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षक थीं। उन्होंने 14 स्कूल खोले और उनमें शूद्रों और महिलाओं को शिक्षा देने का काम किया। उन्होंने लोगों को शिक्षा के प्रति जागृत किया। इस मौके पर नरेश प्रजापति, राजेंद्र सैनी, सत्यनारायण पांचाल, रामफल सैनी, रामकुमार आढ़ती, शशि सैनी, सतीश फौजी, रामभगत, रोशन सैनी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सेक्टर 7 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता योगाचार्य डॉ. सुरेश सैनी ने कहा सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका और देश की प्रथम महिला शिक्षक थीं । उनके संघर्ष ने महिलाओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और समानता की भावना से परिपूर्ण किया। उन्होंने स्त्री शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव की नींव रखी। इस मौके पर आजाद सिंह दांगी, जगमति सैनी, ज्योति मक्कड़, परमेश्वरी देवी, शीला देवी, अशोक आर्य, धनपत मलिक, डा. बी. एस. दहिया, ठेकेदार सुनील भंडेरी, जोगेंद्र मक्कड़, राजवीर सैनी, कर्मवीर पांचाल, योगेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button