Breaking NewsGohanaSocial
मानसिक बाल दिव्यांग को सुरक्षित अभिभावकों को सौंपा
:
गोहाना :-9 मार्च : एक मानसिक दिव्यांग बालक को शनिवार को सुरक्षित उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया। साहिल के पिता स्व. विजय प्रसाद थे। यह बालक अचानक घर से लापता हो गया। वह सोनीपत पहुंचा। वहां से बाल कल्याण समिति ने उसे गोहाना में दिव्यांग सेवा समिति के पुरानी अनाज मंडी में रेलवे कॉलोनी में स्थित परिसर में भेज दिया। समिति के पास साहिल 29 अगस्त 2023 से रह रहा था। 8 महीने बाद मालूम हुआ कि यह मानसिक बाल दिव्यांग बच्चा दिल्ली में स्थित शाहाबाद डेयरी का रहने वाला है। उसके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया।



