गोहाना के संरगथल गांव के सुंदर मलिक की मुरथल के गुलशन ढाबे पर गोलियां मारकर कर हत्या ; बदमाशों ने करी करीब 30 राउंड फायरिंग
सोनीपत :-10 मार्च : सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी गोहाना के संरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 
घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में तोड़फोड़ भी की। ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की।
गुलशन ढाबा मुरथल में दिल्ली से करनाल की तरफ जाते हुए पड़ता है। ढाबे पर दिन-रात जीटी रोड पर सफर करने वालों यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।
मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के संरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है।



