विजयवर्गीय करेंगे गोहाना की नई अनाज मण्डी में लोकसभा क्षेत्र के भाजपा वर्करों का मार्गदर्शन
गोहाना :-9 मार्च : शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में रविवार को भाजपा का सोनीपत लोकसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। वह आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के अनुसार विशिष्ट अतिथि प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर, राज्यसभा सांसद एवं जींद जिला प्रभारी कृष्ण पंवार, सांसद रमेश चंद्र कौशिक, लोकसभा प्रभारी एवं विधायक महिपाल ढांढा, लोकसभा संयोजक जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहन लाल बड़ौली और डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश मंत्री पं. उमेश शर्मा, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी, जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा, सोनीपत जिला प्रभारी सतीश नांदल और जींद के जिलाध्यक्ष राजू मोर होंगे।
जसबीर दोदवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं में नई जोश व उमंग के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी का नाम घोषित न होने के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का निशान ही प्रत्याशी है। इसी के तहत कार्यकर्ता लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में जो भी प्रत्याशी होगा, सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर उसकी विजय के लिए कार्य करेंगे। इसी के तहत सम्मेलन में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सभी वर्तमान, पूर्व सांसदों, विधायकों से लेकर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत के साथ निशांत छौक्कर, नवीन मंगला, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी, कुणाल माधव, मनोज गुप्ता, जगवीर जैन आदि मौजूद रहे।


