नगर परिषद 7 लाख से करवाएगी गोहाना के महाराजा सूरजमल चौक का सौन्दर्यीकरण
गोहाना :-9 मार्च: महापुरुषों के चौकों के सौन्दर्यीकरण की प्रक्रिया में शनिवार को शहर के 10वें चौक महाराजा सूरजमल चौक पर कार्य प्रारंभ हो गया। सौन्दर्यीकरण पर नगर परिषद 7 लाख रुपए खर्च करेगी। चौक में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा गोहाना जाट महासभा लगाएगी।
रजनी इंद्रजीत विरमानी की चेयरपर्सनशिप की अब दूसरी टर्म है। उन्होंने अपनी पहली टर्म में महापुरुषों के चौकों को सजाना और संवारना प्रारंभ कर दिया थाजिससे गोहाना शहर का लुक पूरी तरह से
बदल गया। अब 10वें चौक के रूप में महम मोड़ पर स्थित टी प्वाइंट पर बने महाराजा सूरजमल चौक की बारी है। सौन्दर्यीकरण का शुभारंभ शनिवार को चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया। उन्होंने कहा कि चौक को नए सिरे से विकसित करने पर 7 लाख रुपए खर्च होंगे और यह पूरा व्यय नगर परिषद वहन करेगी। गोहाना जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत और संरक्षक संजय दूहन ने कहा कि चौक में महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा उनकी महासभा स्थापित करेगी। आयोजन का मार्गदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत विरमानी ने किया। इस अवसर पर राजबाला मलिक, निपुण सहरावत, अंजू राजौरा, बलजीत दांगी, संतराज मान, राजबीर ठेकेदार, कर्ण सिंह लाठर, राजबीर नरवाल, संदीप मलिक वीरेंद्र दूहन, रमेश मोर, मनोज मान, अजयवीर खासा, दीवान सिंह मलिक आदि भी मौजूद रहे।



