AdministrationBreaking NewsGohana

मतसूची में युवाओं को जोड़ें, मृतकों के नाम हटाएं : आर्य

 

गोहाना :-बरोदा हलके के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और क्षेत्र के एस. डी. एम. विवेक आर्य ने गुरुवार को बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि वे मतसूची में पात्र युवा मतदाताओं को जोड़ें तथा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाएं। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. अपने-अपने बूथों का भी निरीक्षण करें। विवेक आर्य अपने कार्यालय में बी.एल.ओ. की बैठक को संबोधित कर रहे थे। एस.डी.एम. और निर्वाचन पंजीयक अधिकारी ने कहा कि महिलाओं का वोट प्रतिशत कम है। उसे बढ़ाने पर ध्यान दें। महिलाओं को समझाएं कि शादी के बाद आवेदन करते ही उनका वोट मायके से ससुराल में बदल जाएगा। इस अवसर पर सी.डी.पी.ओ. निर्मल, सुशीला, सतवंती, लेखाकार प्रवीण मोर आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button