गोहाना के छतैहरा गांव में अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर 6 नामजद पर केस दर्ज
गोहाना :-8 मार्च: छतैहरा गांव में गुरुवार को आयोजित हई 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस पर फ्लाइंग अधिकारी ने न केवल परीक्षा को रद्द किया, बल्कि केंद्र के मुख्य अधीक्षक और छात्र सहित 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सोनीपत निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी और रोहतक निवासी कश्मीरी लाल की डयूटी सी.आर. रोहतक स्टाफ-4 के तौर पर परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए लगी हुई है। उन्होंने गुरुवार को बोर्ड मुख्यालय से सूचना मिली की छतैहरा गांव के परीक्षा केंद्र से अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ है। इस पर वे छतैहरा के परीक्षा केंद्र में पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद टीम ने छानबीन और पूछताछ की तो पेपर लीक होने का पता चला।
इस पर न केवल पेपर रद्द किया गया, जबकि वहां लापरवाही मिलने पर मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, 2 ऑब्जर्वर, सुपरवाइजर को रिलीव किया गया। इसके साथ ही मुख्य केंद्र अधीक्षक कुलदीप, केंद्र अधीक्षक महावीर सिंह, ऑब्जर्वर सुरेश कुमार और बलराज, सुपरवाइजर प्रवीण के साथ पेपर लीक करने वाले छात्र शुभम पर भी बरोदा थाना में मामला दर्ज कराया गया।



