Breaking NewsGohanaPoliticsReligion

पूर्व विधायक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी किया गोहाना के आदर्श नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक

गोहाना :-8 मार्च: महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शहर के आदर्श नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा भी पहुंचे।

मंदिर में जलाभिषेक प्रात: 5 बजे प्रारंभ हो गया| भगवान शिव की आराधना करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा भंडारे का विशेष प्रबंध किया गया। अतिथि रूप में सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक और ओ. बी. सी. मोर्चे के प्रदेश सचिव
प्रवीण कश्यप, गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष संजय मेहंदीरत्ता, दो नगर पार्षद मुकेश देवगन और रमेश परुथी, सरपंच धनी राम सैनी और सुंदर सिंह सैनी, जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के संस्थापक नीरज मेहता भी पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जलाभिषेक की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी ने की तथा संयोजन एडवोकेट अशोक सैनी, अजीत जांगड़ा, बलजीत जांगड़ा, पूर्ण चंद ठाकुर, पदम सिंह बैरागी, रमेश ठाकुर, अशोक जैन, राजेंद्र गुप्ता, विजय मित्तल, लीलू राम कश्यप, राम कुमार कश्यप, चंद्रभान कश्यप, देवेंद्र जांगड़ा, लख्मी चंद पांचाल आदि ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button