अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरोदा गांव में आयोजित नारी न्याय कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित
गोहाना :-8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को बरोदा गांव में नारी न्याय कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज को सम्मानित किया गया। नारी न्याय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल रहे। उन्होंने महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शिवानी मिश्रा, प्रदेश महासचिव कमला मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य मीना धनखड़, जिला अध्यक्ष नीलम बाल्याण, जिला उपाध्यक्ष सुनीता मदीना, जिला महासचिव राजेश देवी, बरोदा हलके की अध्यक्ष सीमा देवी और कथूरा ब्लॉक की अध्यक्ष रेखा मलिक को भी सम्मानित किया।साथ ही इन महिलाओं को सामाजिक कार्यों में भाग लेने व अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद रवि इंदौरा के साथ जितेंद्र खासा, राजा मोगरा, विकास धोला, पूनम दहिया, सरोज देवी, राज लाकड़ा आदि भी उपस्थित रहे।


