Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के जे.एल.एन. स्कूल की पूर्व छात्रा ने सम्मानित किए 484 विद्यार्थी

गोहाना :-8 मार्च: शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की पूर्व छात्रा डॉ. अंजलि थीं। उन्होंने स्कूल के 484 विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

पारितोषिक वितरण उत्सव का दिग्दर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा। अध्यक्षता स्कूल के एम.डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन
वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने किया विशिष्ट अतिथि हारट्रॉन स्किल सेंटर के एम.डी. सतीश शर्मा और फ्रांस के साइमन मिशेल रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य अतिथि डॉ. अंजलि ने अपनी इंटर्नशिप गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज से कम्पलीट की। उन्होंने जे. एल. एन. स्कूल के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट हासिल करने वाले 109, स्कूल स्तर की वार्षिक परीक्षाओं के टॉप-3 स्थानों पर रहे 140 बच्चों के साथ 370 खिलाड़ियों और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया। हारट्रॉन के एम. डी. सतीश शर्मा ने स्कूल के छात्र आकाश को जे.ई.ई. मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 21 हजार रुपए से सम्मानित किया। प्रतिष्ठित अतिथियों में भानु प्रकाश शर्मा, फूलपति देवी, आशीष शर्मा, डॉ. शमशेर मलिक और धर्मपाल शर्मा ने भी मेधावी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button